राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

रोहतक, गिरीश सैनी। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में साइंस क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ महाश्वेता ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन में विकास का पर्याय है।

विद्यार्थियों ने विज्ञान की नई-नई खोजों से संबंधित चार्ट एवं मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। साइंस क्लब के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने भी विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ गीता रानी, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, डॉ सोन किरण, पूनम अत्री आदि मौजूद रहे।