रसायन शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 सितंबर को

रसायन शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी 29 सितंबर को

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का रसायन शास्त्र विभाग 29 सितंबर को -रिसेंट ट्रेंड्स इन मैटेरियल्स एंड लाइफ साइंसेज विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा।

रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो सपना गर्ग ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, पशु विज्ञान, कृषि विज्ञान, औषध विज्ञान, अभियांत्रिकी तथा प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर विज्ञान के नवीनतम रुझानों पर मंथन होगा।

प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए एब्सट्रेक्ट्स 22 सितंबर तक भेजे जा सकते हैं। स्वीकृत एब्सट्रेक्ट्स की जानकारी 25 सितंबर को दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर तक होगा। विस्तृत जानकारी एमडीयू वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। प्रो. देवेन्द्र सिंह इस कांफ्रेंस के को-कंवीनर तथा डॉ. राजेश मलिक कोऑर्डिनेटर हैं। डॉ. हरिओम, डॉ. प्रीति बूरा, डॉ. नवीन कुमार तथा डॉ. कोमल जाखड़ आयोजन सचिव हैं।

19/09/23