बीएमयू में राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

बीएमयू में राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग संकाय और आईक्यूएसी के सहयोग से राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक कुलाधिपति महंत बालकनाथ तथा संरक्षक कुलपति प्रो एच.एल. वर्मा थे।

कुलपति प्रो एच.एल. वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 11 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1998 में 11 मई के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया गया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि प्रो सुनीता लूथरा (डायरेक्टर ट्रेनिंग व लर्निंग ब्यूरो ए.आई.सी.टी. नई दिल्ली) ने द रोल ऑफ डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी पर अपने विचार रखे। जीयू के डीन फैकल्टी ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी प्रो धमेन्द्र ने क्वालिटी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन तथा एमडीयू के पूर्व डीन ऑफ फैकल्टी ऑफ फिजिक्स प्रो एस. पी. खटकड़ ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर विचार रखे। जीजेयू से प्रो ओम प्रकाश सांगवान ने आरटीफिशीयल टेक्नीक के देश के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक प्रो राहुल तनेजा ने आई.पी.आर., पेटेंट व ट्रेडमार्क विषय पर विचार रखे। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।