सांझी प्रतियोगिता में नेहा, एकल नृत्य में संजना ने बाजी मारी

सांझी प्रतियोगिता में नेहा, एकल नृत्य में संजना ने बाजी मारी

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के संगीत विभाग द्वारा सांझी बनाओ एवं एकल नृत्य (हरियाणवी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आईएचएल की प्राचार्या डॉ वीना ने की।

सांझी प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, पायल दूसरे तथा काजल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, एकल नृत्य में संजना ने प्रथम, मानसी ने दूसरा व सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ अनिता अटवाल एवं डॉ शीला मलिक ने निभाई। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। डॉ सुनीता सिवाच ने आभार प्रदर्शन किया।