सर्वसम्मति से चुनी गई एचबीए की नई कार्यकारिणी
रिटायर्ड आईएएस देवेंद्र सिंह प्रधान व अजय सिंघानिया महासचिव बने।

पंचकूला, गिरीश सैनी। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की वार्षिक जनरल बॉडी की बैठक का आयोजन पंचकूला के एक होटल में किया गया। इस बैठक में चुनाव अधिकारी पी.डी.वर्मा (से.नि. एचसीएस) की देख रेख में हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के आम चुनाव चुनाव हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से सत्र 2025-2029 के लिए नई कार्यकारिणी चुनी गई।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि नए पदाधिकारियों में प्रधान देवेंद्र सिंह (आईएएस रिटायर्ड), महासचिव अजय कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, उप प्रधान मोहम्मद शाईन (आईएएस) तथा संयुक्त सचिव जतिंदर महाजन को चुना गया है।