विवेकानंद पुस्तकालय की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों के बारे में जाना नवागंतुक विद्यार्थियों ने

विवेकानंद पुस्तकालय की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों के बारे में जाना नवागंतुक विद्यार्थियों ने

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का विवेकानंद पुस्तकालय शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को मॉडर्न लाइब्रेरी फैसिलिटी से अवगत कराने के लिए ओरिएंटेशन  प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है।

इस प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को केमिस्ट्री, जूलॉजी व बायोटेक्नोलोजी विभागों में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 के नवागंतुक विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट की। लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक ने इन विभागों के विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें पुस्तकालय की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया। डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों को लाइब्रेरी आर्गेनाइजेशन, लाइब्रेरी सेवाओं, बुक्स सेल्फ चेक इन सिस्टम, ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग, रीडिंग फैसिलिटीज, एमडीयू ई-लाइब्रेरी आदि बारे विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. सतीश मलिक ने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, ई-रिसोर्सेज, जर्नल्स बारे भी विद्यार्थियों को बताया। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी के विभिन्न सेक्शन्स की विजिट की और लाइब्रेरी व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली को समझा। प्रो. सतीश मलिक ने कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत हर विभाग में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी की विजिट विवेकानंद पुस्तकालय में कराई जाएगी।