गणित विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट की

गणित विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट की

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट कर उपलब्ध सुविधाओं बारे जानकारी प्राप्त की।

गणित विभाग की प्राध्यापिका डॉ. एकता नरवाल, डॉ. मोनिका, डॉ. अंजू पंवार, डॉ. पूनम रेड्ढू तथा डॉ. सोनिका की अगुवाई में बीएससी मैथमेटिक्स चार वर्षीय, एमएससी मैथमेटिक्स तथा एमएससी मैथमेटिक्स एसएफएस पाठ्यक्रमों के नवागंतुक विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय में उपलब्ध गणित पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा, जर्नल्स, ई-रिसोर्सेज, रीडिंग फैसिलिटी बारे जाना। साथ ही पुस्तकालय से पुस्तक लेने के नियमों बारे जानकारी प्राप्त की। विवेकानंद पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक ने बताया कि पुस्तकालय की ओर से नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रोजाना किसी न किसी विभाग में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों की विजिट पुस्तकालय में करवाई जा रही है।