लोक प्रशासन विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने की विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट

लोक प्रशासन विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने की विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विवेकानंद पुस्तकालय की विजिट की।

विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बताया कि प्राध्यापक डॉ. समुंदर सिंह के नेतृत्व में एमए प्रथम सेमेस्टर तथा यूजी चार वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विवेकानंद पुस्तकालय का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना। पुस्तकालय के सूचना वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तंवर ने विद्यार्थियों के इस दल को विवेकानंद पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, जर्नल्स, ई-रिसोर्सेज बारे विस्तार से बताया तथा ऑनलाइन रिसोर्सेज- ई लाइब्रेरी लॉगइन, ई बुक्स, ई जर्नल, डेटाबेस, ई मैगजीन के एक्सेस बारे व्यावहारिक जानकारी दी। सहायक लाब्रेरियन डॉ. बलविंदर सिंह तथा लाइब्रेरी स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को लाइब्रेरी के बारे में अहम जानकारी दी।