साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास

साप्ताहिक परेड में पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुलिस लाईन में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में एएसपी वाए.वी.आर. शशि शेखर ने परेड की सलामी ली। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानो को दिशा-निर्देश जारी किए।  एएसपी वाए.वी.आर. शशि शेखर ने कहा कि कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

 

इस दौरान जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया और विभिन्न प्रकार के व्यायाम भी किए गए। योग की शुरुआत प्राणायाम से की गई तथा ध्यान लगाने की क्रिया से भी अवगत कराया गया। उपस्थित जन को योग के फायदे तथा स्वस्थ रहने के मूल-मंत्र दिए गए, जिसमें नियमित रूप से योग करना, संतुलित भोजन व उचित नींद लेना शामिल हैं।