पूजा अलाहन बनीं तीज क्वीन

पूजा अलाहन बनीं तीज क्वीन

कमलेश भारतीय
हिसार: स्थानीय सेक्टर तेरह स्थित विज़्डन स्कूल में 'खुशी' सामाजिक संस्था की अध्यक्ष बबली चाहर द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में हिंदी प्राध्यापक पूजा अलाहन 'तीज क्वीन' चुनी गयी।

वे पहले भी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब जीत चुकी हैं।

इस अवसर पर गुरु  जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरसी राम की धर्मपत्नी व भंसाली गवर्नमेंट काॅलेज की पूर्व प्रिंसिपल डाॅ वंदना बिश्नोई व मोक्षाश्रम की संचालिका प्रसिद्ध समाजसेविका पंकज संधीर मुख्यातिथि थीं।

डिम्पल चहल सुंडा, नीलम पिलानिया, अनीता मलिका व अन्य गणमान्य लोग तीज महोत्सव में उपस्थित रहे‌।