विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका पूजा दूहन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ मनीषा कौशिक व डॉ गीता पाठक ने निभाई।

 

प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि आत्महत्या रोकथाम में समाज के हर एक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। अपने आसपास रहने वाले, दोस्तों, रिश्तेदारों, साथ काम करने वाले लोगों की मन स्थिति की हमे समझ होती है। ऐसे लोगों के मूड, व्यवहार में बदलाव या निराशा महसूस करने पर उस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। इस तरह के संकेतों की समय रहते पहचान और गौर करना एक संभावित आत्महत्या की रोकथाम में मददगार हो सकता है। इस मौके पर मोहन कौशिक, कर्मवीर आदि मौजूद रहे।