पूर्व विधायक डॉ सैनी के भाई की शोकसभा 17 मई को

पूर्व विधायक डॉ सैनी के भाई की शोकसभा 17 मई को

रोहतक, गिरीश सैनी। गोहाना से इनेलो के विधायक रहे स्व. डॉ. रामकुमार सैनी के भाई स्व. ईश्वर सिंह सैनी की रस्म क्रिया व शोकसभा शुक्रवार 17 मई को स्थानीय चमनपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में दोपहर 2 बजे से होगी।

दिवंगत ईश्वर सिंह सैनी का गत 6 मई को निधन हो गया था। विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से उनके निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। उनके निधन पर युवा भाजपा नेता हिमांशु ग्रोवर, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सतीश कत्याल, माता सावित्री बाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, सैनी शिक्षण संस्थाओं के पूर्व प्रधान धर्म सिंह दहिया, सैनी शिक्षण संस्थाओं के कार्यकारिणी सदस्य व समाजसेवी दीपक सैनी, एडवोकेट प्रदीप सैनी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने शोकसंतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया।