प्रो पुष्पा दहिया बनी बॉटनी विभागाध्यक्ष

प्रो पुष्पा दहिया बनी बॉटनी विभागाध्यक्ष

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने बॉटनी विभाग की प्रोफेसर डॉ पुष्पा दहिया को बॉटनी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एमडीयू रजिस्ट्रार प्रो गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि प्रो पुष्पा दहिया का बतौर विभागाध्यक्ष बॉटनी कार्यकाल 26 जून 2023 से उनकी सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2024 तक रहेगा।