हर घर तिरंगा मिशन के तहत कार्यक्रम, कृषि मंत्री कंवर पाल होंगे मुख्य अतिथि

हर घर तिरंगा मिशन के तहत कार्यक्रम, कृषि मंत्री कंवर पाल होंगे मुख्य अतिथि

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 11 से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला विकास भवन में हर घर तिरंगा मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल आजादी का महोत्सव मनाने के लिए है बल्कि एक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारियों को याद रखने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना है। उपायुक्त ने कहा कि इस हर घर तिरंगा मिशन के तहत राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में जागरूकता बढ़ाना भी है।

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका देता है। यह अभियान हमारे समाज में तिरंगे के महत्व के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रस्तावित है। एक राष्ट्र की अपने झंडे के प्रति प्रतिबद्धता तब प्रदर्शित होगी जब हर व्यक्ति अपने घर पर झंडा फहराएगा। /10/08/2024