बिजनेस आईडिया जेनरेशन प्रतियोगिता में रजत व अनिकेत प्रथम

बिजनेस आईडिया जेनरेशन प्रतियोगिता में रजत व अनिकेत प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च में- बिजनेस आईडिया जेनरेशन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में एमबीए के विभिन्न सेमेस्टरों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। डॉ. आरती चहल, डॉ. नीतू, डॉ. प्रियंका यादव व डॉ. शैरी ने इस प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वयन किया। डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड कॉमर्स प्रो. ऋषि चौधरी, इमसॉर निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा तथा प्रो. दिव्या मल्हान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस प्रतियेागिता में विद्यार्थी रजत व अनिकेत ने इंस्टाग्राम पर सोरे नाम से लग्जरी क्लाथिंग ब्रांड के आइडिये को जेनरेट कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रो. ऋषि चौधरी व प्रो. सत्यवान बरोदा ने विजेता रजत व अनिकेत को बधाई दी तथा पुरस्कृत किया।