रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विनय प्रथम, तृप्ति द्वितीय

रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विनय प्रथम, तृप्ति द्वितीय

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के उपलक्ष्य में लाल नाथ हिन्दू कालेज के संस्कृत विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता ने रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष अनिला बठला व प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों  ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में विनय प्रथम,  तृप्ति दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। आकाश को सांत्वना पुरस्कार मिला।