रंगोली में ऐश्वर्या व अदिति तथा भारतीय परिधान प्रतियोगिता में फ्लोरेंस रही प्रथम

रंगोली में ऐश्वर्या व अदिति तथा भारतीय परिधान प्रतियोगिता में फ्लोरेंस रही प्रथम

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के एम.एस.एम आयुर्वेद संस्थान में नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा नवरात्र प्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने अपने संदेश में सभी को नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा की शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के सी.ई.ओ. प्रो. महेश दाधीच ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. संकेत विज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ धनवंतरी वंदना व दीप प्रज्वलन से किया गया। स्वागत संबोधन प्राचार्य डा. एस .पी. गौतम ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. महेश दाधीच ने नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और ऋतु अनुसार भोजन करने का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो. संकेत विज ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। छात्रा खुशबू ने गणेश वंदना नृत्य तथा सुष्मिता ने कविता पाठ किया। रंगोली प्रतियोगिता में ऐश्वर्या व अदिति प्रथम स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन व प्रियंका ने प्राप्त किया। भारतीय परिधान प्रतियोगिता में फ्लोरेंस प्रथम रही। मंच संचालन छात्रा शिखा ने किया। प्रश्नोत्तरी का आयोजन डा. बी सी आर्या ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गान के साथ किया गया। इस दौरान शिक्षक, गैर शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रही।