सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

हिसार (गिरीश सैनी)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिपिक मनीराम यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा संघ कार्यालय में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के प्रधान रामनिवास वर्मा ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मनीराम यादव ने सच्ची लग्न, मेहनत व ईमानदारी के साथ विश्वविद्यालय में अपना विशेष योगदान दिया है जिसके लिए विश्वविद्यालय हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने मनीराम यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

संघ महासचिव पुनीत खुराना ने कहा कि मनीराम यादव विश्वविद्यालय से पहले आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा कारगिल के युद्ध में भी भाग लिया। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी गंवा दिया।

संघ के प्रेस सचिव मुकेश तंवर ने बताया कि मनीराम यादव ने 14 अगस्त, 2006 को सेवादार के पद पर ज्वाइन किया। सेवा के दौरान उन्होंने फैकल्टी ब्रांच, एकेडमिक ब्रांच, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, पर्यावरण विज्ञान विभाग तथा एससी एंड एसटी सैल में अपनी सेवाएं दी है। संघ द्वारा मनीराम यादव को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपप्रधान सुनील शर्मा, सचिव ओम प्रकाश दहिया, अशोक रोहिल, सुनील कौशिक, मनोज यादव, धीरजा राम, नीरज रेहडू, विजय, अनूप बिश्रोई, अतुल चोपड़ा, सुशील कुमार, लक्ष्मी नारायण यादव, राज कुमार यादव व जयप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।