बाबा साहिब द्वारा रचित सविधान में सबको दिया गया समानता का अधिकार: जीवन गुप्ता 

बाबा साहिब का विराट जीवन व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है: सुनील मौदगिल 

बाबा साहिब द्वारा रचित सविधान में सबको दिया गया समानता का अधिकार: जीवन गुप्ता 

लुधियाना, 14 अप्रैल, 2022: भारत रत्न,भारतीय संविधान के निर्माता व सामाजिक न्याय के प्रणेता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, स्वतंत्रता,भाईचारा, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य और अहिंसा के प्रबल पक्षधर रहे महान समाजसुधारक, भारतीय बहुज्ञ बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मौदगिल की अध्यक्षता में श्रद्धांजली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा सभी ने मिलकर बाबा साहब को याद करते हुए नमन किया और अपनी पुष्पांजली अर्पित की। 

जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर बाबा साहिब को नमन करते हुए कहाकि डॉ.बी.आर.आंबेडकर जी भारत के हर नागरिक को अपने संविधान में समान अधिकार दिए हैं। बाबा साहिब ने समतामूलक न्‍यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बहुत संघर्ष किया था और उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। 

भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मौदगिल व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने सभी से न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि बाबा साहिब ने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया। बाबा साहिब का विराट जीवन व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है। भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मौदगिल व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए,उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा,पंजाब भाजपा के प्रवक्ता गुरदीप गोशा,जिला उपाध्य्क्ष महेश दत्त शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,नवल जैन,पंकज जैन ,जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,दीपक गोयल,पंजाब कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम सिद्धू,रमेश शर्मा,राकेश कपूर,डा.डी.पी खोसला,राजिंदर खत्री, रविंदर वर्मा,विजय खटक,बलविंदर गरचा,राजन गिल,पार्षद सुरिंदर कुमार अटवाल,पार्षद यशपाल चौधरी,मनु अरोड़ा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,उपाध्यक्ष जतिंदर गोरिया,कमांडर बलबीर,मंडल प्रधानों में संदीप वडवा,लकी शर्मा,गौरव अरोड़ा,हरबंस सलूजा,रवि अग्रवाल,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,नीलम टंडन,घुमारमंडी मंडल की महामंत्री मनप्रीतकौर,चरणजीत राय, सनी,विक्की आदि उपस्थित थे।