हिन्दी दिवस पर कविता पाठ में ऋतु प्रथम, मनिष्का द्वितीय

हिन्दी दिवस पर कविता पाठ में ऋतु प्रथम, मनिष्का द्वितीय

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस पर काव्य पाठ का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि हिन्दी न केवल भारत, बल्कि विश्व के अनेक देशों में भी बोली जाती है। हिन्दी समृद्ध भाषा है, जो भारतीय संस्कृति को एक सूत्र में समेटे हुए है।

 

मंच संचालन डॉ ललिता ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ संधि शर्मा व डॉ कपिल कौशिक ने निभाई। कविता पाठ में ऋतु प्रथम, मनिष्का दूसरे तथा पूजा तीसरे स्थान पर रही। शुभम व विपिन को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान डॉ धर्मवीर भारद्वाज, डॉ मंजू शर्मा, डॉ तरुण वत्स, डॉ मनीषा खासा, डॉ सोनिया दीक्षित आदि मौजूद रहे।