रोहतक: पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास

रोहतक: पुलिस के जवानों ने किया योगाभ्यास

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में रोहतक पुलिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जवानों ने योगाभ्यास किया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्राणायाम से की गई। उपस्थित जन को ध्यान लगाने की क्रिया से भी अवगत कराया गया। जवानों को बताया गया कि योग करने से तनाव दूर होने के साथ मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है और बीमारियों का खतरा कम होता है।