स्कूली बच्चों को दांत व मसूड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक किया

स्कूली बच्चों को दांत व मसूड़ों की बीमारियों के प्रति जागरूक किया

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा चलाए जा रहे दंत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र के मार्गदर्शन में स्थानीय सेक्टर 3 स्थित वैश्य पब्लिक स्कूल में पोलीक्लिनिक की दंत चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा व डॉ. विश्व दीपक ने दंत स्वास्थ्य जांच शिविर में स्कूली बच्चों की जांच की।

सभी बच्चों को अपने मुख को स्वस्थ रखने बारे जागरूक किया गया। बच्चों को उपचार के लिए पॉलीक्लिनिक में रेफर भी किया गया। स्कूली बच्चों व स्कूल के स्टाफ को अपने मुख को स्वस्थ रखने बारे विस्तार से जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने सही टूथब्रश के चयन के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही बच्चों को डेंटल कैरिज तथा मसूड़ों की बीमारियों व इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया।

बच्चों को टेढ़े-मेढ़े दांतों के कारण व उपचार बारे भी जानकारी दी गई। इसका अलावा कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करने तथा जंक फूड से परहेज रखने का सुझाव दिया। इस दौरान प्रधानाचार्या शीतल जैन तथा अध्यापक मौजूद रहे।