शमशेर खरक बने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया सह प्रमुख

शमशेर खरक बने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया सह प्रमुख

रोहतक, गिरीश सैनी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार को संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। भाजपा मीडिया के प्रदेश सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक को लोकसभा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में मीडिया सह प्रमुख का दायित्व दिया गया है। शमशेर खरक ने इस दायित्व पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने लोकसभा प्रबंधन समिति, लोकसभा प्रभारी एवं संयोजकों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की संगठनात्मक नियुक्तियां की। खरक ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति में उन्हें मीडिया सह प्रमुख का दायित्व देकर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा व लगन के साथ काम करेंगे।