33 वर्षों की सेवा उपरांत शशि चानना सेवानिवृत्त

33 वर्षों की सेवा उपरांत शशि चानना सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। राम नगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय की गणित की शिक्षिका शशि चानना 33 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो गई। विद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके परिजन तथा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। 

प्राचार्या ममता भोला ने शशि चानना को एक स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। शशि चानना ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।  विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वाधवा व कोषाध्यक्ष महेंद्र गुलाटी ने भी सेवानिवृत्त शिक्षिका को शुभकामनाएं दी।