लघु चलचित्र दिखाया

लघु चलचित्र दिखाया

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज में संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में एक लघु चलचित्र दिखाया गया, जिसका शीर्षक -भारत के विदेशों द्वारा अधिकृत प्रदेश था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत देश की सीमाओं पर विदेशी अधिक्रान्तों के परिणामस्वरुप भारत की एकता व अखंडता को होने वाले नुकसान से अवगत कराना था।

प्राचार्य डॉ अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में संपन्न इस गतिविधि में स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने देश की अखंडता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम संचालन डॉ संदीप कुमारने किया।