बढ़ती ठंड के मद्देनजर छह दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू

रविवार को वितरित किए 290 कम्बल।

बढ़ती ठंड के मद्देनजर छह दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। भिवानी रोड स्थित जन सेवा संस्थान आश्रम में 5 से 10 जनवरी तक छह दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश जैन ने संस्थान के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में रविवार को किया।

मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि जन सेवा संस्थान हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सबसे पहले आगे आता है। संस्थान की ओर से कुछ दिन पहले ही रैन बसेरा भी शुरू किया गया है। इसके अलावा भी समय-समय पर जरूरतमंदों की भलाई के कार्य किए जाते हैं। 

रविवार को लगभग 290 जरूरतमंद विधवाओं को कम्बल वितरित किए गए। स्वामी परमानंद महाराज ने बताया कि कंबल वितरण 5 से 10 जनवरी तक सुबह 9 से 2 बजे तक किया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्ति अपना आधार कार्ड लेकर संस्थान में निर्धारित समय पर आ सकता है। इस दौरान राजीव जैन, सन्नी निझावन, शीतल,  विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश मित्तल, उषा मिगलानी, सुजाता, कीर्ति आदि मौजूद रहे।