अमृत कॉलोनी निवासी महिला की हत्या के मामले में बेटा गिरफ़्तार

अमृत कॉलोनी निवासी महिला की हत्या के मामले में बेटा गिरफ़्तार

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस ने अमृत कालोनी निवासी महिला की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। 

प्रभारी थाना निरीक्षक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर 2023 को पुलिस को आज़ादगढ रोहतक नजदीक गैस गोदाम के पास अमृत कॉलोनी में एक मकान मे एक महिला के क़त्ल की सूचना मिली।  पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँचकर जांच शुरु की। मृतक महिला की पहचान कांता पत्नी महेंद्र निवासी अमृत कॉलोनी के रुप में हुई। मृतक महिला के गले व सिर पर चोट के निशान मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक महिला अपने बेटे संजय के साथ घर पर रहती थी। 

मामले की जांच के दौरान 1 नवंबर को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए मृतका के पुत्र आरोपी संजय पुत्र महेंद्र निवासी अमृत कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। जांच ke दौरान सामने आया कि आरोपी संजय नशा करने का आदि है तथा बेरोजगार है। कांता अपने बेटे को नौकरी ढूढ़ने को कहती थी। आरोपी ने 31 अक्टूबर, 2023 को रात को तवे से अपनी माँ के सिर व गले पर वार किए। चोटें लगने से कांता की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी माँ की हत्या कर आरोपी संजय मौक़े से फ़रार हो गया।