विश्व जल दिवस पर विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के अवसर पर स्थानीय मॉडल टाउन में एक विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पैनल अधिवक्ता ने बताया कि दुनिया जहां 70 फीसदी जल से घिरी है, वहीं पीने योग्य ताजा पानी महज तीन फीसदी ही है। जनसंख्या वृद्धि, बढ़ते शहरीकरण और विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियों के कारण जल के स्त्रोत प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल प्रदूषण रोकने, जल के महत्व को समझाने और जल संरक्षण के उद्देश्य से हर साल वैश्विक स्तर पर जल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने जल संरक्षण की शुरुआत घर से करने पर बल देते हुए जल बचाने के तरीकों की जानकारी दी। इस वर्ष की विश्व जल दिवस 2025 की थीम ग्लेशियर संरक्षण के बारे भी बताया। इस दौरान एडवोकेट शशिकांत सहगल, निहम पार्षद कंचन खुराना, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, एसडीओ अनिल रोहिल्ला, जेई भूदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।