महिला पॉलिटेक्निक में खेल दिवस, श्वेता बनी बेस्ट एथलीट

महिला पॉलिटेक्निक में खेल दिवस, श्वेता बनी बेस्ट एथलीट

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला पॉलिटेक्निक के खेल दिवस का उद्घाटन प्राचार्या किरण जिंदल एवं राज सिंह कादियान द्वारा किया गया। खेल गतिविधियों का आयोजन अरुणा ने किया।

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं का आह्वान किया कि वे कम से कम एक खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग अवश्य बनाएं।

इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में श्वेता को बेस्ट एथलीट, रचना को फर्स्ट रनर-अप तथा नैंसी को द्वितीय रनर-अप का खिताब मिला।

प्राचार्या किरण जिंदल ने छात्राओं के खेल प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन रणबीर राठी और शेफाली गुप्ता ने किया। इस मौके पर शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहे।