हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राज्य कार्यकारिणी बैठक 29 दिसंबर को यमुनानगर में

‘पत्रकारिता एवं चुनौतियां’ विषय पर होगी परिचर्चा।

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राज्य कार्यकारिणी बैठक 29 दिसंबर को यमुनानगर में

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक 29 दिसंबर को यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर ‘पत्रकारिता एवं चुनौतियां’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा।

यह कार्यक्रम यमुनानगर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, निकट संत पुरा गुरुद्वारा में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान यूनियन द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में यूनियन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, अश्विनी दत्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय मल्होत्रा सहित वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया एवं प्रदेश महासचिव इंद्रवेश की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में यमुनानगर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ व्यक्तियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सांझा रेडियो के चेयरमैन मनमोहन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक सिटीजन जर्नलिस्ट का विमोचन भी किया जाएगा।