विद्यार्थियों ने निकाली प्लास्टिक इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने निकाली प्लास्टिक इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली

रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा की अध्यक्षता में एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी कुमारी व डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस मौके पर कॉलेज द्वारा गोद लिए गए गांव सुनारिया में एनएसएस स्वयंसेवकों साग, सतीश, चक्षु, स्नेहा, अरुण, मधु, कोमल, केशव, माधव, यश, किरण, हर्ष, साहिल, लगन, मधुबाला आदि ने पूर्ण उत्साह के साथ पौधारोपण किया और प्लास्टिक हटाने के लिए प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने ग्राम वासियों को कपड़े व जूट के बैग का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया।

डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 5 जून 1972 को की गई, तब से हर वर्ष इस दिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन है। जिसके तहत प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर दिया जाएगा।

प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने कहा कि जन जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देने हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने कहा कि सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. सुमित कुमारी दहिया, डॉ. प्रदीप, डॉ. हर्षिता सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।