विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

सांपला, गिरीश सैनी। राजकीय महाविद्यालय, सांपला में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य के नेतृत्व में तिरंगा झंडा फहराया गया। प्राचार्य ने उपस्थित जन को तिरंगे के महत्व से अवगत करवाया।

तत्पश्चात एनएसएस प्रभारी डॉ दीपक लठवाल ने सभी को तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया। इस दौरान डॉ दीपक लठवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा लेकर  लेकर एक रैली निकाली, जो स्थानीय तहसील कार्यालय पर समाप्त हुई।