वैदिक प्रश्नोत्तरी में सुमन प्रथम

वैदिक प्रश्नोत्तरी में सुमन प्रथम

रोहतक, गिरीश सैनी। विश्व संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज के संस्कृत विभाग द्वारा वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि वेद संसार के सबसे प्राचीन ग्रंथ हैं। ये ग्रंथ विश्व को भारत की अनुपम देन हैं। 

संस्कृत विभाग से डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस बार के संस्कृत सप्ताह की थीम वैदिक विरासत एवं परंपरा है। इस वैदिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में सुमन रानी ने प्रथम, योगेश ने दूसरा तथा करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तृप्ति को सांत्वना पुरस्कार मिला। अनिला बठला ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बबीता, तनु, विनय, कोमल व तान्या मौजूद रहे।