लोट्स फाउंडेशन‌ का तीज महोत्सव 

लोट्स फाउंडेशन‌ का तीज महोत्सव 

-कमलेश भारतीय
हिसार: लोट्स फाउंडेशन के संरक्षक व भाजपा नेता तरूण जैन ने आज अपने डाबड़ा चौक स्थित कार्यालय में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसके आयोजन के बारे में जैन ने कहा कि तीज हमारी हरियाणवी संस्कृति का बहुत महत्त्वपूर्ण व प्यारा उत्सव है और हमारी युवा पीढ़ी इससे दूर होती जा रही है। इसलिए यह तीज महोत्सव आयोजित किया गया और सुई में धागा डालने, मेहंदी रचाने व हरियाणवी लोकनृत्य जैसी प्रतियोगितायें रखी गयीं। खुशी है कि इसमें महिला समाज ने बहुत दिलचस्पी दिखाई और हरियाणवी लोकनृत्य पर‌ वे झूमती रहीं। 
इस अवसर पर तीन तीन बार की तीज क्वीन व आदमपुर के गवर्नमेंट काॅलेज की हिंदी प्राध्यापिका डाॅ पूजा आहलान मुख्य तिथि व निर्णायक भी थीं। उनके साथ भाजपा के महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा पांचाल भी निर्णायक थीं। नविता तंवर भी मौजूद थीं। राजेश चुघ ने बहुत सफलतापूर्वक मंच संचालन किया और ज़रा भी बोर नहीं होने दिया।