गुरद्वारा टिकाना साहिब में तीन दिवसीय 69वां सालाना यज्ञ समागम शुरू

गुरद्वारा टिकाना साहिब में तीन दिवसीय 69वां सालाना यज्ञ समागम शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय गुरद्वारा टिकाना साहिब में महंत हरदर्शन सिंह का तीन दिवसीय 69वां सालाना यज्ञ समागम शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब के साथ आरम्भ हुआ। भाई गुरदेव सिंह रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन द्वारा मौजूद संगतों को निहाल किया। 

महंत दिलबाग सिंह सेवापंथी ने अपने प्रवचन द्वारा महंत हरदर्शन सिंह के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10:00 बजे अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस समागम के पहले दिन काफी संख्या में श्र्द्धालुओं ने माथा टेक कर अरदास की और शब्द गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह कोचर, मनोहर कोचर, परमिंदर सिंह कोचर, विनय परुथी, जितेंद्र बवेजा, महेंद्र धींगड़ा, मीनू जुनेजा सहित अन्य  मौजूद रहे।