रोहतक पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त, पुलिस लाईन में विदाई समारोह आयोजित

रोहतक पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त, पुलिस लाईन में विदाई समारोह आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत तीन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक रोहतक वीरेन्द्र सिंह ने उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक रमेश सिंह, उपनिरीक्षक रमेश कुमार व उपनिरीक्षक रमेश को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है।