आगामी दिशानिर्देशों तक जीजेयू, हिसार ने शिक्षक पदों के साक्षात्कार तथा गैर शिक्षक पदों की प्रेक्टिकल, शारीरिक व लिखित परीक्षाएं स्थगित की

आगामी दिशानिर्देशों तक जीजेयू, हिसार ने शिक्षक पदों के साक्षात्कार तथा गैर शिक्षक पदों की प्रेक्टिकल, शारीरिक व लिखित परीक्षाएं स्थगित की

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में शिक्षक के पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार तथा गैर शिक्षक के पदों के लिए होनी वाली प्रेक्टिकल, शारीरिक व लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।  

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि इलेक्टोरल ऑफिसर हरियाणा से दिशानिर्देश आने तक भर्तियों की प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। कुलपति ने बताया कि विज्ञप्ति संख्या 12/2023, 07/2024, 12/2024, 18/2023, 19/2023, 17/2023 तथा 15/2023 के अंतर्गत विज्ञापित विवि के विभिन्न विभागों में शिक्षकों के पदों के लिए 24 अगस्त से 10 सितम्बर तक होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। 

इसी प्रकार विज्ञप्ति संख्या 20/2023, 26/2024, 21/2024, 31/2024, 30/2024, 34/2024, 22/2024, 32/2024, 35/2024 व 37/2024 तथा 02/2023 व 20/2023  के अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न गैर शिक्षक पदों के लिए 22 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 को होने वाले प्रेक्टिकल टेस्ट, शारीरिक परीक्षाएं तथा लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया ये साक्षात्कार/परीक्षाएं चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर हरियाणा से दिशानिर्देश आने तक स्थगित रहेंगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित उम्मीदवार विवि की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। /21/08