जीयू में भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

जीयू में भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

रोहतक, गिरीश सैनी। मातृभूमि की आन, बान, शान के लिए अपने जीवन की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन के उद्देश्य से बुधवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने इस तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा जीयू परिसर से शुरू होकर तिगरा, समसपुर और निरवाना के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस विवि परिसर में समाप्त हुई। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगा हमें उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। इस दौरान डॉ. सुभाष कुंडू, डॉ. विजय मेहता, डॉ. अशोक खन्ना, डॉ. संजीव, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. भूपेश सहित अन्य प्राध्यापक एवं अधिकारी मौजूद रहे।