लाला लाजपत राय एवं फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को जयंती पर नमन किया

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय एवं पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की जयंती पर भगत फूल सिंह महिला विवि में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कुलपति कार्यालय स्थित कांफ्रेंस कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुदेश ने इन दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कुलपति प्रो. सुदेश ने देश की आजादी में लाला लाजपत राय के योगदान को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि लाला जी ने स्वतंत्रता के लिए विचारों की ज्वाला प्रज्वलित कर सम्पूर्ण भारत में स्वतंत्रता की अलख जगाई और राष्ट्रीय आंदोलनों को नई ऊर्जा दी। राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। लालाजी ने आर्य समाज को पंजाब में लोकप्रिय बनाया।
कुलपति प्रो. सुदेश ने फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की समर्पित और प्रतिबद्ध सेवा को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि फील्ड मार्शल करिअप्पा ने कई विदेशी आक्रमणों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस दौरान कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप दहिया, डीन फैकल्टी आफ सोशल साइंस प्रो. रवि भूषण, डीन शारीरिक शिक्षा डॉ. सुमन दलाल, निदेशक जनसंपर्क ले. कर्नल (डॉ.) अनिल बल्हारा एवं उपनिदेशिका यू.पी.ए.सी.सी डॉ. अंशु भारद्वाज ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।