शहरी स्थानीय निकाय आम चुनाव: आगामी 12 मार्च तक स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्तः जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा

तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, आरक्षित डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त।

शहरी स्थानीय निकाय आम चुनाव: आगामी 12 मार्च तक स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्तः जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा

रोहतक, गिरीश सैनी। जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा ने नगर निगम चुनाव रोहतक तथा नगर पालिका कलानौर के आम चुनाव के उपरांत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत तीन शिफ्टों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। स्ट्रांग रूम में चुनाव के उपरांत ईवीएम रखी गई है तथा दोनों स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट संबंधित निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में कार्य करेंगे। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा की जाएगी।

जिलाधीश द्वारा स्थानीय सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्लॉक दो में नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में आगामी 8 मार्च तक रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक एमडीयू के सहायक प्रो. डॉ मनोज कुमार, आगामी 7 मार्च तक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. मनोज कुमार तथा 7 मार्च तक दोपहर बाद 2 से रात्रि 10 बजे तक सहायक प्रो. डॉ. धीरज खुराना, 8 से 12 मार्च तक रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रो. अशोक सहगल, 8 से 12 मार्च तक सुबह 6 से दोपहर बाद 2 बजे तक सहायक प्रो. सतीश कुमार खासा तथा 8 से 12 मार्च तक दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक मदवि के सहायक प्रो. सुरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

वहीं नगर पालिका कलानौर चुनाव के दृष्टिगत कलानौर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में 8 मार्च तक रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कलानौर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार, 7 मार्च तक सुबह 6 से दोपहर बाद 2 बजे तक आंवल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार तथा 7 मार्च तक दोपहर बाद 2 से रात्रि 10 बजे तक सैंपल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कर्मवीर, 8 से 12 मार्च तक रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक काहनौर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य हर्ष कुमार, 8 से 12 मार्च तक सुबह 6 से दोपहर बाद 2 बजे तक काहनौर स्थित आईटीआई के प्राचार्य सुशील कुमार तथा 8 से 12 मार्च तक दोपहर बाद 2 से रात्रि 10 बजे तक बनियानी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सत्यपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिलाधीश धीरेंद्र खडग़टा द्वारा स्ट्रांग रूम के लिए आरक्षित डयूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। जारी आदेश के तहत नगर निगम रोहतक के लिए आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट में मदवि के सहायक प्रो. डॉ. शमेशर सिंह, सहायक प्रो. राजेश शामिल है। नगर पालिका कलानौर के लिए आरक्षित डयूटी मजिस्ट्रेट में स्थानीय गौड ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. देवेंद्र कौशिक एवं मदवि के यूआईईटी के सहायक प्रो. अश्वनी धींगड़ा शामिल है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की निगरानी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। नगर निगम की निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की सचिव मेजर गायत्री अहलावत तथा नगर पालिका कलानौर के निर्वाचन अधिकारी एवं महम के उपमंडलाधीश दलबीर फौगाट अपने स्तर पर आवश्यकतानुसार आरक्षित ड्यूटी मजिस्ट्रेट का सदुपयोग कर सकते है तथा निर्वाचन अधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम के नजदीक ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल के बैठने के उचित प्रबंध किए जाएंगे।