विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने जताया आबकारी निरीक्षक जवाहर लाल के निधन पर शोक

विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने जताया आबकारी निरीक्षक जवाहर लाल के निधन पर शोक

हिसार(सिटी एयर न्यूज़)। आबकारी एवं कराधान विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक जवाहर लाल सैनी के निधन पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शोक प्रकट करने का सिलसिला लगातार जारी है। वीएलडीए राहुल सैनी के पिता व वरिष्ठ पत्रकार गिरीश सैनी के मामा जवाहर लाल सैनी का गत शनिवार दोपहर निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 62 वर्षीय जवाहर लाल सैनी अपने पीछे दो पुत्रों राहुल व राजेश सहित परिवार छोड़ कर गए हैं।

नगर निगम हिसार के डिप्टी मेयर अनिल मानी, समाज सेवी व कांग्रेस नेता राम निवास राड़ा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि सैनी, राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सरपंच मात्रश्याम, हल्का अध्यक्ष संदीप सैनी, उपाध्यक्ष आलोक सैनी, माता सावित्री बाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार कमलेश भारतीय, कर्मचारी नेता रमेश सैनी, राजेन्द्र सिंह, दिनेश राड़ा, हैड मास्टर सुरेश सैनी, कृष्ण कुमार, अशोक जांगड़ा, धर्मपाल बालान, विनोद जांगड़ा, जयवीर सैनी, मदन लाल ठेकेदार, मास्टर दिनेश शिवधन, सुनील कुमार, अर्पित सोनी, डॉ. सुनील गर्ग, डॉ. अनिल सैनी, राहुल किरोड़ीवाल, अजीत वर्मा व जिला श्रम विभाग से स्टाफ सहित अन्य राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक हस्तियों ने जवाहर लाल सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों का ढाढस बंधाया। उनकी शोक बैठक संत नगर, हिसार स्थित निवास पर है।