विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने जताया समाजसेवी महेंद्र सैनी के निधन पर शोक

शोकसभा एवं रस्म पगड़ी शुक्रवार को। 

विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने जताया समाजसेवी महेंद्र सैनी के निधन पर शोक

हिसार, गिरीश सैनी। समाजसेवी महेंद्र सैनी (घड़ी वाले) के निधन पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शोक प्रकट करने का सिलसिला लगातार जारी है। वीएलडीए डॉ. प्रदीप सैनी के पिता एवं वरिष्ठ पत्रकार गिरीश सैनी के मामा महेंद्र सैनी का गत 1 अप्रैल को निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 78 वर्षीय महेंद्र सैनी अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। 

उनकी शोक सभा एवं रस्म पगड़ी कुंज लाल गार्डन, हिसार स्थित निवास पर शुक्रवार 11 अप्रैल को दोपहर 2 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

आर्य समाज नागोरी गेट के प्रधान देवेंद्र हरिसिंह सैनी, निगम पार्षद रवि सैनी जमालपुरिया, माता सावित्री बाई फुले सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, नगर निगम हिसार के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल मानी, भाजपा नेता राम निवास राड़ा, कर्मचारी नेता रमेश सैनी, धर्मपाल बालान, विनोद जांगड़ा, जयवीर सैनी, मास्टर दिनेश शिवधन, अजीत वर्मा तथा जिला श्रम विभाग व वीएलडीए स्टाफ सदस्यों सहित अन्य राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक हस्तियों ने महेंद्र सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों का ढाढस बंधाया।