वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा डा. वंदना शाही, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन एवम मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के सानिध्य में अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीसीएम स्कूल बसंत एवेन्यू, दुगरी लुधियाना में किया गया।

वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

लुधियाना, 25 जुलाई, 2024: वेद प्रचार मंडल पंजाब द्वारा डा. वंदना शाही, प्रिंसिपल के मार्गदर्शन एवम मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य के सानिध्य में अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीसीएम स्कूल बसंत एवेन्यू, दुगरी लुधियाना में किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. हरप्रीत कौर, डायरेक्टर, खालसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लुधियाना ने की। प्रिंसिपल कमलवीर कौर, राजीव खेड़ा रिटायर्ड महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, संजीव गुप्ता, मै. बृजलाल एंड कंपनी ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया।

समारोह के सम्माननीय अतिथि अभिषेक अग्रवाल, एडवोकेट, वी. के. भाटिया, अशोक अवस्थी ने ड्रा निकाल कर और प्रतियोगियों को बैज प्रदान करके प्रतियोगिता को आरंभ कराया। समारोह के  अतिथियों का स्वागत नमिता राज सिंह, अनिल सूद एवम अन्य पदाधिकारियों ने किया। 

इस प्रीतियोगिता में 25 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य दिए। प्रो. सरोजिनी सैदा, डा. सरबजीत कौर तथा प्रो. उषा अवस्थी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

समारोह के मुख्य अतिथि राजीव खेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब हम पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं, ऐसे समय में वेद प्रचार मंडल युवा वर्ग में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए और भारतीय संस्कृति के प्रति उन्हें जागृत करने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। इस प्रकार के आयोजन कराना समय की आवश्यकता है।

डा. हरप्रीत कौर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज देश के सामने जो समस्याएं हैं, उनको हल करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवक बुराइयों का शिकार हो रहा है। नशा जैसी प्रवृत्ति से ग्रस्त है, ऐसे में उन्हें सही मार्ग दिखाना बहुत ही आवश्यक है। आए हुए अतिथियों को रोशन लाल आर्य एवम प्रिंसिपल वंदना शाही ने सत्यार्थ प्रकाश भेंट करके सम्मानित किया।  

मंडल की ओर से विजेता प्रतियोगियों  पुरुस्कार प्रदान किए गए।

डा. वंदना शाही ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत  करते हुए वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतुअपनी ओर से हर प्रकार का सहयोग देने का भरोसा दिलाया।  

परिणाम:  

प्रथम पुरस्कार: हृष्टि, भारतीय विद्या मंदिर किचलू नगर द्वितीय पुरस्कार: एक रूप कौर डी ए वी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर, पलक शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड  तृतीय पुरस्कार: अद्विका  कौल,बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर, अंश शर्मा, भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 39 प्रशंसनीय पुरस्कार: एक नूर कौर गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन नमनपाल सिंह गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर