इस्माइला से सांपला तक किसान कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़े ग्रामीण

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। 

इस्माइला से सांपला तक किसान कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़े ग्रामीण

रोहतक, गिरीश सैनी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने इस्माइला से लेकर सांपला तक राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर वीरेंद्र हुड्डा और ओमप्रकाश इस्माइला के संयुक्त संयोजन में किसान-मजदूर सम्मान एवं न्याय पदयात्रा निकाली। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला, पूर्व मंत्री ओमबीर तोमर, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक राजू मान शामिल हुए। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला ने किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वालों को प्रशस्ति पत्र देने के साथ 111 किसानों को पगड़ी पहनाकर और महिला किसानों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

यात्रा के सांपला पहुंचने पर राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन अखिलेश शुक्ला ने सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान-मजदूरों की मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सुभाष जून को सौंपा।

इस यात्रा में किसान कांग्रेस कॉर्डिनेटर सौरभ त्यागी, दीपक त्रिपाठी, शिवभगवान, शिव कुमार अवस्थी, सुरेंद्र कुशवाहा, गुरनाम सिंह, पूर्व ब्लॉक चैयरमेन रेनू , पूर्व सरपंच राजेंद्र, पूर्व जिला पार्षद निर्मला देवी, रोशनी, ममता, हरीश शर्मा सहित सैकड़ों किसान व मजदूर शामिल हुए।