महिला विश्वविद्यालय की वार्षिक एलुमनी मीट-2024, 24 फरवरी को

महिला विश्वविद्यालय की वार्षिक एलुमनी मीट-2024, 24 फरवरी को

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की एलुमनी एसोसिएशन तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 फरवरी को वार्षिक एलुमनी मीट-2024 का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम निदेशक एवं शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ अनु बल्हारा ने बताया कि बतौर मुख्यातिथि, महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम शैक्षणिक खंड 1 के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 7 बजे महान शिक्षाविद भगत फूल सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय की यज्ञशाला में हवन-यज्ञ किया जाएगा। वार्षिक एलुमनी मीट-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।