शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान कर रहा महिला विवि: प्रो संकेत विज 

प्रबंधन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम बुनियाद आयोजित। 

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान कर रहा महिला विवि: प्रो संकेत विज 

खानपुर कलां, गिरीश सैनी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम - बुनियाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 

डीन एकेडमिक अफेयर्स, प्रो संकेत विज ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचल में स्थित ये विवि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने छात्राओं को विभाग की विकास यात्रा तथा यहां उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रो संकेत विज ने कहा कि भगत फूल सिंह के नारी शिक्षा व सशक्तिकरण के सपने को पूरा करने के लिए विवि लगातार प्रयत्नशील है। उन्होंने छात्राओं को विवि की ब्रांड एंबेसडर बताया। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ मीनाक्षी कत्याल ने स्वागत संबोधन किया। विभागाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार ने बीबीए तथा एमबीए में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। यू.पी.ए.सी.सी. के निदेशक प्रो विजय नेहरा ने छात्राओं को प्लेसमेंट संबंधी जानकारी दी। 

इस अवसर पर विभाग की पूर्व छात्राओं खुशबू, साक्षी एवं मानसी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्राओं को कॉरपोरेट जगत तथा प्रबंधन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी भी दी। डॉ दीपमाला यादव ने आयुर्वेदिक संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं एवं सहायक लाइब्रेरियन डॉ दिनेश ने विवि पुस्तकालय बारे जानकारी दी। आभार प्रदर्शन डॉ कपिल ने किया। इस दौरान राध्यापक एवं छात्राएं मौजूद रहे।