दशलक्षण महापर्व के लिए प्रतिमा मंजन कार्य शुरू

दशलक्षण महापर्व के लिए प्रतिमा मंजन कार्य शुरू

रोहतक, गिरीश सैनी। भाद्रपद माह की शुद्धि पंचमी से प्रारंभ नए युग के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व को मनाने के लिए दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं का मंजन कार्य शुरू किया गया।  

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व 8 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। यह पर्व तपस्या, त्याग, आत्मशुद्धि, ब्रह्मचर्य, अपने अंदर की बुराईयों- क्रोध व अहम को छोड़ने का पर्व है। उन्होंने बताया कि बाल ब्रह्मचारी दीपक भैया के सनिध्य में श्री दिगंबर जैन सराय मंदिर में ये पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जहां नित्य नियम पूजन, दस लक्ष्ण
पूजन व विधान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रातः अभिषेक, महा शांति धारा, नित्य नियम पूजन, सूत्र महामंडल विधान व संगीतमय महाआरती होग। नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सराय मोहल्ला, सेक्टर 1, ग्रीन रोड, अनाज मंडी, बाबरा मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, बगीची, पैलेस विहार व मॉडल टाऊन स्थित सभी दिगंबर जैन मंदिरों में महापर्व मनाया जाएगा। साथ ही झज्जर रोड स्थित जैन जती में प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक पद्म पुराण पर आधारित जैन रामायण का पहली बार मंचन किया जाएगा।