हरियाणा पर्यटन विभाग के जोनल सहायक महाप्रबंधक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

हरियाणा पर्यटन विभाग के जोनल सहायक महाप्रबंधक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा पर्यटन विभाग के सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख राजेश जून बुधवार को अपने 36 वर्षों का सेवाकाल सफलतापूर्वक पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन के रोहतक मंडल एवं अन्य पर्यटन केंद्रों से आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों, होटल प्रबंधन संस्थानों के कर्मचारियों सहित परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

इस दौरान राजेश जून द्वारा हरियाणा पर्यटन तथा सूरजकुंड मेले को दिया गया अद्वितीय योगदान एवं समर्पण याद किया गया। सभी उपस्थित गण ने उनके कार्यकाल के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। उनकी नेतृत्व क्षमता और कर्मचारियों के प्रति समर्पण की सभी ने प्रशंसा की। उपस्थित गण ने जीवन के अगले अध्याय के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।